Wednesday, February 18, 2026
29.1 C
Raipur

CG News : रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज अब मिलेंगे ई-मेल और व्हाट्सएप पर….

रायपुर। CG News :त्तीसगढ़ में अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए फाइलों और कागजों का झंझट खत्म होने वाला है। राज्य के पंजीयन कार्यालयों ने डिजिटल युग की ओर कदम बढ़ाते हुए पेपरलेस रजिस्ट्री की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है। इस व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री के दस्तावेज अब सीधे पक्षकारों को ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जाएंगे। इसके साथ ही पंजीयन विभाग डीजी लॉकर से भी जुड़ चुका है, जिससे दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्मेट में सुरक्षित रखा जा सकेगा।

CG News : जिन पक्षकारों के पास ई-मेल या व्हाट्सएप नहीं है, उन्हें पंजीयन कार्यालय से दस्तावेजों की हार्ड कॉपी दी जाएगी। ई-केवाईसी और आधार वेरिफिकेशन के जरिए पक्षकारों की पहचान सुनिश्चित होगी, जिससे फर्जीवाड़ों पर रोक लगेगी। डिजिटल रजिस्ट्री की इस प्रक्रिया से दस्तावेजों में छेड़छाड़ की आशंका समाप्त हो जाएगी और सारा डेटा ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा।

सुगम एप के माध्यम से जमीन का नक्शा, लोकेशन और दस्तावेजों का विवरण मोबाइल पर ही उपलब्ध होगा। पक्षकार रजिस्ट्री से पहले ड्राफ्ट की जांच कर सकेंगे और ऑनलाइन ही सुधार का मौका मिलेगा। डीजी लॉकर से जुड़े रहने पर रजिस्ट्री नंबर डालते ही दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकेंगे।

वसीयतनामा, बंटवारा नामा, मुख्तारनामा जैसे दस्तावेजों का पंजीयन भी अब पहले से ज्यादा सरल और पारदर्शी हो जाएगा। जुलाई से शुरू हुई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा के तहत पक्षकार एनजीडीआरएस वेबसाइट पर स्लॉट बुक कर बी-1, खसरा, ऋण पुस्तिका, नक्शा, ई-स्टाम्प, आधार और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। उप महानिरीक्षक पंजीयन उषा साहू ने बताया कि जल्द ही सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी डिजिटल माध्यमों से भेजी जाएगी, जिससे पंजीयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता आएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

M.P का पहला पेपरलेस बजट पेश, किसानों-महिलाओं-युवाओं पर फोकस, आम जनता को दी राहत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्तीय...

इंदौर : जर्जर मकान पर चला निगम का बुलडोजर, पंढरीनाथ में बड़ी कार्रवाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर नगर निगम ने शहर...

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन! कर्ज के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र...

वंदे मातरम के साथ शुरू हुई मंत्रिपरिषद बैठक, CM मोहन ने दी वित्त टीम को शुभकामनाएं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds