CG News: CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई, मुख्यमंत्री साय ने तहसीलदार को किया निलंबित

Sanjay Sahu
CG News

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का सही तरीके से निराकरण नहीं करने पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को निलंबित कर दिया गया। उन पर शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।

CG News: शिकायतों के निराकरण में लापरवाही का आरोप

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सामने आया कि तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी ने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरती। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

सरकार ने इस मामले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबन का आदेश जारी किया गया।

निलंबन के दौरान कबीरधाम में रहेगा मुख्यालय

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का मुख्यालय जिला कबीरधाम रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

CG News: मुख्यमंत्री कर रहे शिकायतों की समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत मिलने वाली शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान शिकायतों की स्थिति, उनके निराकरण और अधिकारियों के कामकाज की जानकारी ली जा रही है।

CG News: बैठक में मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सभी विभागों के सचिव और प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस कार्रवाई के जरिए सरकार ने साफ किया है कि आम लोगों की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *