Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने...

CG NEWS : पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन, माकड़ी : कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना में मृतक मेहन्दु मरकाम अपने रिश्तेदारों के साथ मोटरसाइकिल से बालोंड से भतवा जा रहा था। रास्ते में बागबेड़ा और खुड़ी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने ईंट से उसके सीने पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

CG NEWS : मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अज्ञात आरोपी की तलाश की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना माकड़ी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।

CG NEWS : मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मंडावी को ग्राम ओंडरी से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना माकड़ी पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here