Raipur Urla Police VR Academy Theft Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, बीरगांव की व्हीआर एजुकेशन एकेडमी में हुई 5 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur School Theft Solved: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरगांव स्थित व्हीआर एजुकेशन एकेडमी (VR Education Academy) में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो शातिर आरोपियों को मध्य प्रदेश के बैतूल से हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 4 लाख 97 हजार 500 रुपये की शत-प्रतिशत नगदी बरामद कर ली गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर बीरगांव स्थित व्हीआर एजुकेशन एकेडमी की संचालक प्रगति वर्मा ने 31 अगस्त को उरला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 30-31 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12:06 से 12:48 बजे के बीच अज्ञात चोर एकेडमी का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और आलमारी के लॉकर में रखी लाखों रुपये की नगदी समेटकर फरार हो गए।

Read More : Chhattisgarh Swine Flu Alert H1N1 Active Cases: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, प्रदेश में 31 मरीज एक्टिव; सभी CMHO को कड़े निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा तथा उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया कि आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से उज्जैन की ओर भाग रहे हैं।

Read More : Bijapur Municipality Land Lease Dispute: बीजापुर में पट्टे की मांग को लेकर वार्डवासियों का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में घेराव

सूचना मिलते ही उरला पुलिस ने तत्काल आरपीएफ (RPF) भिलाई और बैतूल (मध्य प्रदेश) की टीम से संपर्क साधा और बैतूल स्टेशन पर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को हिरासत में ले लिया। रायपुर लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी चित्रांश सेन (18 वर्ष, निवासी खमतराई) और फिरोज साहू (19 वर्ष, निवासी बीरगांव) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ उरला थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *