Friday, April 10, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS: साइबर जागरूकता की अनूठी पहल, “खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के एके सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित एवं अभिनीत शॉर्ट फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का आज घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन किया गया। घरघोड़ा पुलिस की इस सराहनीय पहल में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

CG NEWS: कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, नायब तहसीलदार सहोदर राम, भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर, ए.के. सिनेमा के संचालक अनिल कुमार गुप्ता सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी, सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाएं, आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं स्थानीय पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

फिल्म के माध्यम से साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। दर्शकों ने फिल्म को न केवल रुचि के साथ देखा, बल्कि इसके संदेश को गंभीरता से आत्मसात भी किया। वास्तविक घटनाओं पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह पर गहरा प्रभाव डाला।

 

प्रदर्शन के उपरांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के अभिनय और रचनात्मक पहल की जमकर सराहना की। सभी ने इसे वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

 

 

ज्ञातव्य है कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सामाजिक मुद्दों पर लगातार लघु फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं। उनकी घरेलू हिंसा पर आधारित फिल्म “यातना” तथा अंधविश्वास पर आधारित फिल्म “गोमती” को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा मानव तस्करी पर आधारित फिल्म “कजरी” का निर्माण भी किया जा चुका है। अब “खौफ द डिजिटल वार” के माध्यम से उन्होंने साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया है। एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में इस तरह की जागरूकता वाली फिल्में रायगढ़ में भी बनायी जावेगी ।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान ने कहा कि “यह फिल्म आधुनिक दौर में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है और निश्चित रूप से जनमानस को सतर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

“सायबर अपराध से बचाव हेतु ‘खौफ द डिजिटल वार’ का निर्माण किया गया है। घरघोड़ा में इसके निशुल्क प्रदर्शन में नागरिकों का अपार स्नेह मिला, जो एक अभिनेता और निर्देशक के रूप में मेरे लिए सम्मान की बात है। यह फिल्म यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, लोग इसे देखें और अधिक से अधिक साझा करें। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।”अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि इस फिल्म को अपने परिवार और परिचितों को भी अवश्य दिखाएं, ताकि सभी साइबर अपराधों से सतर्क और सुरक्षित रह सकें।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 36 बाइक जब्त

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के संयोगितागंज थाना पुलिस...

इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे के बाद एक...

Related Articles

Popular Categories