Thursday, March 26, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS : मानकों का पालन न करने पर दंतेवाड़ा जिले के 33 कॉमन सर्विस सेंटर बंद, सीएससी मुख्यालय दिल्ली की कड़ी कार्रवाई

CG NEWS : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली। जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालन में निर्धारित मानकों का पालन न करने पर (सीएससी)मुख्यालय दिल्ली ने दंतेवाड़ा जिले में सख्त कार्रवाई की है। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद जिले की 33 (सीएससी) पहचान संख्या (आईडी) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि जिले के कई कॉमन सर्विस सेंटर बिना स्थायी केंद्र के संचालित हो रहे थे या फिर वहां निर्धारित कॉमन ब्रांडिंग प्रदर्शित नहीं थी। कुछ केंद्रों मंं बैनर बिना फ्रेम के अस्थायी रूप से लगाए गए थे, जबकि कई स्थानों पर दर सूची (रेट चार्ट) भी प्रदर्शित नहीं की गई थी। इसके अलावा, कई ग्राम स्तरीय उद्यमी (VLE) अपनी निर्धारित (सीएससी)पहचान संख्या के बजाय अन्य माध्यमों से लेन-देन कर रहे थे, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

 

CG NEWS : (सीएससी)मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती आगे भी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में जिला प्रशासन और (सीएससी)टीम द्वारा पुनः निरीक्षण किया जाएगा, और यदि अन्य केंद्रों में भी अनियमितताएँ पाई गईं, तो उनकी पहचान संख्या भी निरस्त की जा सकती है। जिन ग्राम स्तरीय उद्यमियों की (सीएससी) पहचान संख्या बंद की गई है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे सभी नियमों और मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ब्रांडिंग लगाने, दर सूची प्रदर्शित करने, स्थायी केंद्र संचालित करने तथा सभी लेन-देन अधिकृत (सीएससी)पहचान संख्या के माध्यम से करने के बाद ही उनके मामलों की पुनः समीक्षा की जाएगी और पहचान संख्या पुनः सक्रिय करने पर विचार किया जाएगा।

 

CG NEWS : कॉमन ब्रांडिंग सामग्री डाउनलोड करने की सुविधा (सीएससी)जानकारी सुविधा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, ताकि सभी ग्राम स्तरीय उद्यमी निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने केंद्रों को व्यवस्थित कर सकें। यह कार्रवाई जिले में पारदर्शिता, नियमों का पालन और बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories