Monday, March 30, 2026
28.6 C
Raipur

CG Liquor Scam: EOW ने 6 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किया 7 हजार पन्नों का चालान, पूर्व IAS को मिलते थे हर माह 50 लाख

CG Liquor Scam: रायपुर : रायपुर में चर्चित शराब घोटाले में सातवां चार्जशीट न्यायालय में पेश किया गया। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त और सचिव निरंजन दास समेत कुल 6 आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में अभियोग पत्र दायर किया। अब तक इस मामले में कुल 50 आरोपियों के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है और जांच कार्यवाही जारी है।

CG Liquor Scam: जांच में यह सामने आया कि निरंजन दास ने अपनी लगभग तीन वर्ष की पदस्थापना के दौरान आबकारी नीति और अधिनियम में ऐसे बदलाव किए, जो विशेष व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने वाले थे। विभागीय टेंडरों में हेरफेर और जानबूझकर गड़बड़ी करके सिंडिकेट को कमीशन में लाभ पहुंचाया गया। इसके एवज में उन्हें हर महीने कम से कम 50 लाख रुपये की राशि मिलती रही, और अब तक उनके अवैध लाभ की राशि कम से कम 16 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस अवैध आय को उन्होंने और अपने परिजनों ने विभिन्न अचल संपत्तियों में निवेश किया।

CG Liquor Scam: विदेशी मदिरा पर शराब निर्माता कंपनियों से कमीशन उगाही के लिए दोषपूर्ण एफएल-10ए (FL-10A) लाइसेंसी प्रथा बनाई गई, जिसमें ओम साई बेवरेजेस प्रा. लि. के संचालक अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा ने बिचौलिये की भूमिका निभाई। इस नीति के कारण राज्य को न्यूनतम 530 करोड़ रुपये का राजस्व हानि हुई, जिसमें लगभग 114 करोड़ रुपये का अवैध लाभ आरोपियों और उनकी कंपनी को मिला।

CG Liquor Scam: अन्य आरोपियों में अनवर ढेबर के सहयोगी नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित शामिल हैं। जांच में पाया गया कि उन्होंने सिंडिकेट की लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध राशि का संचालन, प्रबंधन और स्थानांतरण किया। इसके अलावा दीपेन चावड़ा, जो अनवर ढेबर का मित्र और होटल वेलिंग्टन कोर्ट का मैनेजर था, ने सिंडिकेट की बड़ी रकम को सुरक्षित रखने, पैसों को विभिन्न व्यक्तियों तक पहुँचाने और हवाला सहित अन्य माध्यमों से लेन-देन करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

CG Liquor Scam: जांच में यह भी सामने आया कि दीपेन चावड़ा ने 2020 में इनकम टैक्स रेड के बाद सिंडिकेट के लिए एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की नकद राशि और सोना/गोल्ड को इकट्ठा और हैंडल किया। सभी आरोपी वर्तमान में केंद्रीय जेल रायपुर में न्यायिक हिरासत में हैं, और जांच प्रक्रिया जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories