बलरामपुर : CG Crime News : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन के सरकारी आवास में एक पुलिस आरक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
CG Crime News : क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मृतिका के पति संदीप भगत, जो कि अरमोरी शाखा में आरक्षक के पद पर तैनात हैं, अपने सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। शनिवार की रात उनकी पत्नी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका











