Wednesday, April 1, 2026
33.1 C
Raipur

CG Crime :नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो दोस्तों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime :गौरेला:छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Crime :जानकारी के अनुसार, पढ़ाई के लिए गौरेला आई एक नाबालिग छात्रा की पहचान स्थानीय युवक अंशुल सोनी से हुई थी। आरोप है कि अंशुल ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब इस बारे में अंशुल के दोस्त अभिषेक चक्रधारी को पता चला, तो उसने भी छात्रा को डरा-धमकाकर शोषण किया।

CG Crime :घटना से आहत छात्रा ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर गौरेला थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime :मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4, 5 और 6 तथा **भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 115(2), 3(5), 351(3), और 64 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

CG Crime :अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय समाज को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट और सोशल मीडिया के ज़रिये बढ़ते अपराधों पर भी चिंता गहराती जा रही है।

 

READ MORE: यह घटना आपको झकझोर के रख देगी, चट्टानों के बीच बेहोश मिली युवती

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories