CG CRIME : अभनपुर : अभनपुर क्षेत्र में रायपुर ग्रामीण पुलिस ने खेतों के बीच संचालित हो रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। 6 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम टोकरो के पास पुलिस टीम ने छापेमारी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, जुआ खेल रहे लोग घबराकर भागने लगे। अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर कई आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को पकड़ लिया।
CG CRIME : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सिंह (34), निवासी भिलाई और रितेश कुमार (36), निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 6 लाख 34 हजार रुपये नकद, Mercedes-Benz कार, दो आईफोन और ताश की गड्डी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 42.14 लाख रुपये आंकी गई है।
CG CRIME : पुलिस के मुताबिक, यह जुआ अड्डा रायपुर और धमतरी जिले की सीमा पर संचालित हो रहा था, जहां बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में की गई।
CG CRIME : फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।











