CG CRIME: दुर्ग में रंजिश का खूनी खेल: 20–25 हमलावरों का तांडव, युवक की हत्या, दो परिजनों की हालत गंभीर; पूरे इलाके में तनाव

Sanjay Sahu

CG CRIME: दुर्ग : Durg के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर इलाके में बीती रात हुई वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। आपसी रंजिश के चलते 20 से 25 अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव में आए दो परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

रात 1 बजे घर के पास हुआ हमला

CG CRIME: घटना राजीव नगर स्थित केजू राइस मिल के पास रात करीब 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय जितेश ठाकुर खाना खाने के बाद घर के पास टहल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक उस पर धारदार हथियार, लाठी और सब्बल से हमला कर दिया।हमलावरों ने युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

READ MORE: CG NEWS: बिलासपुर में नहर से मिला दो दिन से लापता वृद्ध का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू

बचाने आए परिजन भी नहीं बचे

CG CRIME:शोर सुनकर जब मृतक के बड़े भाई राहुल ठाकुर और चाचा का बेटा नेहरू ठाकुर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए दुर्ग और रायपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

CG CRIME:घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

READ MORE: Raipur Crime : फेरीवाले बनकर कर रहे थे गांजा तस्करी, रायपुर रेंज पुलिस ने 13 तस्करों को दबोचा, कपड़ों के ढेर में छिपा रखा था गांजा, 1.98 करोड़ का माल जब्त

पुलिस की जांच तेज, 8 संदिग्ध हिरासत में

CG CRIME:पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CG CRIME:प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *