CG CRIME : महादेव सट्टा एप में बैंक अकाउंट मुहैया कराने वाले 11 गिरफ्तार, पार्लर संचालिका के खाते से एक माह में 5 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन

0
113
CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : दुर्ग : दुर्ग जिले में महादेव सट्टा एप और साइबर फ्रॉड में उपयोग हो रहे म्यूल अकाउंट्स को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार दुर्ग पुलिस ने 8 म्यूल अकाउंट धारकों और 3 मुख्य खाईवालों को गिरफ्तार किया है। मामला वैशाली नगर स्थित केनरा बैंक शाखा से जुड़ा है, जहां ब्रांच मैनेजर परमात सिंह सिंगोंदिया की शिकायत पर 111 संदिग्ध खातों की जांच शुरू की गई थी। पहले ही इस मामले में 11 म्यूल अकाउंट धारकों को पकड़ा जा चुका है, अब पुलिस ने और 11 को गिरफ्तार किया है।

CG CRIME : इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने अब तक 111 म्यूल खातों में जमा करीब 22 लाख रुपए को होल्ड किया है। नई गिरफ्तारी में सामने आया है कि आरोपी उमा शर्मा, जो एक ब्यूटी पार्लर चलाती है, ने बैंक में खाता खुलवाया था और उसमें केवल 700 रुपए जमा किए थे। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग चालू करवाया गया, लेकिन फरवरी में उस खाते से 5 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन हुआ, जो दिल्ली से ट्रांसफर किया गया था।

CG CRIME : उमा शर्मा के बयान के आधार पर पुलिस को मोनू और उसके साथियों की जानकारी मिली, जिन्होंने देहरादून में सट्टे के लिए म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल किया। जांच में मोनू की जगह बिहार निवासी नीतीश कुमार मिला, जिसने बताया कि दीपक कुमार नाम का व्यक्ति मुख्य सट्टा खाईवाल है। नीतीश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ भिलाई में 20 हजार रुपए में बैंक खाते खरीदे और उन्हें क्रिकेट सट्टे में उपयोग किया।

CG CRIME : पुलिस ने नीतीश के पास से निखिल का पासबुक, तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल, एक कार, नौ एटीएम कार्ड, आठ पासपोर्ट और दो चेक बुक जब्त किए हैं। नीतीश विभिन्न पैनल जैसे लोटस, बप्पा, रामजनो और गोविंदा का संचालन करता था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here