CG BREKING : गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान…

Parivesh
CG BREKING

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के युद्धविराम संबंधी पत्र को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि कोई सीजफायर नहीं होगा, केवल आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत किया जाएगा। इसी पर रायपुर के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि युद्धविराम कोई पूर्व निर्धारित योजना नहीं है और नक्सलियों को बस्तर में खून-खराबा रोकने का जो भाव है, वे स्वयं अपने निर्णय अनुसार आगे बढ़ें।

READF MORE : Vacancy News : 23175 पदों पर बंपर भर्तियां: इंटर लेवल भर्ती को लेकर जारी हुई अधिसूचना, 15 अक्टूबर से भरे जाएंगे आवेदन, जानिए डिटेल जानकारी

गृहमंत्री शर्मा ने बताया कि पिछले दो सालों में नक्सलियों ने नए बेस बनाने की कोशिश की थी। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने रायपुर, कोरबा और अन्य शहरों में उनके नेटवर्क की पहचान कर उसे ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि शहरी क्षेत्रों में किसी संदिग्ध किराएदार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस ने विशेष ऐप भी विकसित किया है।

READ MORE : Asia Cup 2025 : एशिया कप फाइनल के बाद बढ़ा विवाद, क्या बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड,पढ़िए खबर

नक्सलियों की फंडिंग में करीब 80 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन उनके पास अब भी कुछ धनराशि मौजूद है। गृहमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे और विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा, मुरिया दरबार और स्वदेशी मेले में शिरकत करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *