CG BREAKING : दुर्ग : कुम्हारी पुलिस ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महाराष्ट्र पासिंग स्कॉर्पियो वाहनों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई, जब मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहनों को रोका।
CG BREAKING : गाड़ियों में कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इतनी बड़ी रकम की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है, और आगे की जांच जारी है।
CG BREAKING : प्राथमिक जांच में इस रकम के हवाला कारोबार से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी भारी नकदी का मालिक कौन है और यह रकम कहां पहुंचाई जानी थी। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है।











