Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking : शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू, रायपुर में तीन...

CG Breaking : शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू, रायपुर में तीन स्थानों पर काउंसिलिंग आज

रायपुर | CG Breaking : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया एक बार फिर तेज़ हो गई है। शासन के निर्देश पर राज्य के अतिशेष शिक्षकों की नई पदस्थापना के लिए आज बुधवार, 4 जून को काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित यह प्रक्रिया राजधानी रायपुर में तीन अलग-अलग स्थानों पर शिक्षक संवर्ग के अनुसार आयोजित की जा रही है।

प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठक एवं सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग का स्थान पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान निर्धारित किया गया है। पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधानपाठक एवं शिक्षकों के लिए काउंसिलिंग पं. जवाहरलाल नेहरू ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज जेल रोड में होगी।वहीं हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के व्याख्याताओं की काउंसिलिंग पं. गिरजा शंकर मिश्र शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुरा (ऑडिटोरियम) में रखी गई है।

तीनों स्थानों पर यह प्रक्रिया बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य राज्यभर में शिक्षकों का संतुलित वितरण करना और आवश्यकता अनुसार स्कूलों में पदस्थापना सुनिश्चित करना है। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस प्रक्रिया से शिक्षकों की दक्षता का बेहतर उपयोग हो सकेगा और शैक्षणिक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here