Friday, September 4, 2026
Home Chhattisgarh CG Breaking: AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा,...

CG Breaking: AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

CG Breaking
CG Breaking

CG Breaking: रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) की छत्तीसगढ़ इकाई में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत को भेजा है।

इस्तीफा पत्र में उत्तम जायसवाल ने कहा है कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और संगठन की कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें अब अपने उद्देश्यों की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है।

संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफा पत्र में आम आदमी पार्टी की मौजूदा कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ने के पीछे उनका उद्देश्य कभी पद हासिल करना या व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ लेना नहीं रहा। उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करना और आम लोगों के मुद्दों को लेकर संघर्ष करना था।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्होंने गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक लगातार काम किया। इसके बावजूद मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें पार्टी की दिशा स्पष्ट नजर नहीं आ रही है।

2023 विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का जिक्र

इस्तीफा पत्र में उत्तम जायसवाल ने 2023 के विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पार्टी के पुराने, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा। उनके मुताबिक, इसका सीधा असर संगठन पर पड़ा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद भी पार्टी की कार्यप्रणाली में अपेक्षित बदलाव दिखाई नहीं दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी का कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आया।

‘पद से ज्यादा आत्मसम्मान और कार्यकर्ताओं का सम्मान जरूरी’

उत्तम जायसवाल ने अपने पत्र में कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा आत्मसम्मान, संघर्ष और वर्षों से पार्टी के साथ खड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत बड़े पदों पर बैठे लोग नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता होते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी उनके इस्तीफे को सिर्फ एक पदाधिकारी के त्यागपत्र के तौर पर नहीं देखेगी, बल्कि इसे वर्षों से संघर्ष कर रहे एक समर्पित कार्यकर्ता की पीड़ा, अनुभव और छत्तीसगढ़ के भविष्य को लेकर चिंता के रूप में समझेगी।

इस्तीफा स्वीकार करने का किया अनुरोध

CG Breaking: उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफा पत्र के अंत में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करते हुए पार्टी नेतृत्व से इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उनके इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में AAP के संगठनात्मक स्तर पर आगे क्या बदलाव होते हैं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here