CG Big News : रायपुर : आज छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होगा। दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी नक्सली आज अपने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस आत्मसमर्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे।
READ MORE : आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025 : जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा…..
CG Big News : जगदलपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सलियों का आत्मसमर्पण होगा। कार्यक्रम में बस्तर रेंज के IG पी. सुंदरराज समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा, “बस्तर की वास्तविक शक्ति उसके लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सम्मान में निहित है। हमारी नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक नई उम्मीद और बदलाव का संदेश पहुंचाया है। यह मोड़ बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक साबित होगा।”
भैरगगढ़ से आने वाले नक्सलियों में शामिल हैं:
-
1 सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM)
-
2 दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (DKSZC)
-
15 डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM)
-
1 माड़ एसीएम
-
121 अन्य कैडर
इनके आत्मसमर्पण के बाद माड़ डिविजन पूरी तरह खाली हो जाएगा, जो क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता को कम करने में बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह दिन न सिर्फ छत्तीसगढ़ सरकार के लिए बल्कि पूरे बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की नई राह खोलने वाला साबित होगा।













