Monday, May 18, 2026
31.7 C
Raipur

IPL 2026 Auction : कैमरन ग्रीन बने IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, 25.20 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ख़रीदा

नई दिल्ली : आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 में क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ही हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा था।

BCCI की लिमिट के चलते ग्रीन को मिलेंगे 18 करोड़
हालांकि बोली 25.20 करोड़ की लगी, लेकिन कैमरन ग्रीन को व्यक्तिगत रूप से 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। BCCI ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में अधिकतम 18 करोड़ रुपये की सीमा तय की है। शेष 7.20 करोड़ रुपये BCCI के वेलफेयर फंड में जमा किए जाएंगे। इस नियम का उद्देश्य विदेशी खिलाड़ियों की अत्यधिक डिमांड पर नियंत्रण रखना है।

Read More : Hijab Removing Controversy : अब जायरा वसीम भड़कीं CM नीतीश कुमार पर, महिला का हिजाब खींचने वाली हरकत पर खफा, रखी ‘बिना शर्त माफी’ की शर्त

वेंकटेश अय्यर की कीमत में भारी गिरावट
ऑक्शन में सबसे चौंकाने वाला पहलू वेंकटेश अय्यर की कीमत रही। जिन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, वही खिलाड़ी इस बार सिर्फ 7 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खाते में चला गया। यह आईपीएल ऑक्शन के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।

Read More : Breaking News : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स पहुंचे थाइलैंड से दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस लेगी कस्टडी

विकेटकीपर्स और ऑलराउंडर्स पर भी लगी बोली
तीसरे सेट में विकेटकीपर्स पर नीलामी हुई। फिन एलन को 2 करोड़ में KKR, बेन डकेट को 2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स और क्विंटन डी कॉक को 1 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। वहीं जॉनी बेयरस्टो, केएस भरत और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे नाम अनसोल्ड रहे।

ऑक्शन ने बदला टीमों का संतुलन
इस मिनी ऑक्शन ने साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजियां अब केवल बड़े नामों पर नहीं, बल्कि टीम संतुलन और रणनीति पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। आने वाले सेटों में तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स पर भी बड़ी बोली की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories