Breaking News : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड- लूथरा ब्रदर्स पहुंचे थाइलैंड से दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस लेगी कस्टडी

0
211
luthra brothers
लूथरा भाई दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली : नई दिल्ली: गोवा के नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए अग्निकांड मामले में मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा आज दिल्ली पहुंचे। थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को बैंकॉक से भारत प्रत्यर्पित किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की टीम उनका स्वागत कर रही है और उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाएगा। इसके बाद दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।

6 दिसंबर की रात हुई थी त्रासदी
गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद सौरभ और गौरव भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में उन्हें हिरासत में लिया। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही के मामले दर्ज हैं।

Read More : MP Farmers Distress : “2 साल सिर्फ ढिंढोरा पीटा गया”: पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव का वार, बोले- किसानों का हाल बेहाल, वादे पूरे नहीं हुए

थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा भाई
सूत्रों के अनुसार, दोनों भाई होटल से बाहर खाना खाने निकले थे, तभी थाई अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया। भारत से मिली जानकारी के बाद थाईलैंड की पुलिस ने होटल पर निगरानी रखी थी और दोनों की पहचान की।

फर्जी कंपनियों में जुड़े सौरभ और गौरव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लूथरा भाइयों का नाम बिर्च क्लब के अलावा 42 अन्य कंपनियों में डायरेक्टर या पार्टनर के तौर पर दर्ज है। ये कंपनियां दिल्ली में एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं और आमतौर पर बेनामी लेनदेन या मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल होती हैं।

फ्लाइट टिकट बुक करने का समय सवालों के घेरे में
जांच एजेंसियों के अनुसार, लूथरा भाइयों ने 6 दिसंबर की रात 1:17 बजे थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट बुक किए थे, जब उनके नाइट क्लब में फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थी।

दिल्ली में भी केस दर्ज
चूंकि लूथरा भाइयों और उनके कुछ मैनेजर दिल्ली के रहने वाले हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस ने भी मामले में केस दर्ज किया है। गोवा पुलिस, विदेश मंत्रालय और इंटरपोल की मदद से उनकी गिरफ्तारी की अपील की गई थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here