Burhanpur News :बुरहानपुर – जिले में केले के घटते दाम और मंडी में नीलामी व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। नाराज किसानों ने खेतों में केले की धुलाई और परिवहन कर रहे वाहनों को रोककर विरोध जताया।
Burhanpur News :इस आंदोलन में पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भी किसानों के समर्थन में मैदान में उतर गए और प्रशासन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिल रहे हैं।
Burhanpur News :पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। वहीं मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि हालात अब सुधरने लगे हैं। केला जो पहले 7000 रुपये प्रति टन तक बिक रहा था, अब उसका भाव 17000 रुपये तक पहुंच चुका है। नीलामी व्यवस्था में भी शीघ्र सुधार किया जाएगा।











