Burhanpur News : बुरहानपुर। पांगरी बांध परियोजना से प्रभावित किसानों ने अपनी नाराजगी सड़कों पर उतार दी। “अन्याय हांडी फोड़ आंदोलन” के तहत हजारों किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया और “मुआवजा दो गुना दो”, “अन्याय नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए। डॉ. रवि कुमार पटेल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में नंदू पटेल, राहुल राठौर, रामदास महाराज सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
Burhanpur News : किसानों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण में उन्हें औने-पौने दाम दिए गए और सरकारी नीतियों में छल हुआ। प्रदर्शन ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है और यह आंदोलन भविष्य में और उग्र रूप लेने की संभावना भी रखता है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन के बीच यह मुद्दा चर्चा का केंद्र बना हुआ है।











