Breaking Indore : इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर आई है। पुलिस ने जानकारी दी कि प्रियांश नाम का डेढ़ माह का बच्चा अपनी मां के हाथों मौत के घाट उतार दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बच्चे की मां ने अपने बच्चे का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे की मां की मानसिक स्थिति को अस्थिर बताया गया है।
हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। द्वारकापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











