कटनी। कटनी जिला, जो शांति और सामाजिक एकता के लिए जाना जाता है, में हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। खुलेआम चाकूबाजी, चोरी, लूट, डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बढ़ने से नगरवासियों में भय का माहौल है।
सोशल मीडिया पर लुटेरों की फोटो और वीडियो वायरल होने के कारण लोग भ्रमित होकर किसी भी नए व्यक्ति को शक की नजर से देखने लगे हैं। कई इलाकों में बेकसूर लोग इस अफवाह के चलते पीट-पीटकर घायल हो गए हैं। ऐसे हालात ने शहर की शांति व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
Read News : Gen-Z : नेपाल की राजनीति में नया अध्याय: सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री
इस स्थिति को देखते हुए अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने कटनी पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर निवेदन किया है कि शहरवासियों को इस प्रकार की अफवाहों से सचेत किया जाए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि किसी भी झूठी खबर या अफवाह के प्रभाव में आकर कानून को अपने हाथ में न लेने की दिशा में अभियान चलाया जाए।
Read News : Jabalpur News : बिलपुरा में तैयार क्लीनिक में नशेड़ियों का कब्जा, स्वास्थ्य सुविधा अधर में
पत्र में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य कटनी में शांति, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करना है, ताकि हर नागरिक भय मुक्त होकर अपने जीवन का निर्वहन कर सके।













