brahmin Samaj : बड़वानी : बड़वानी में आईएएस संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर वर्मा को पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। सर्व ब्राह्मण समाज के अनूप जोशी ने बताया कि संतोष वर्मा का बयान उनकी निम्न मानसिकता को दर्शाता है।
brahmin Samaj : उन्होंने अजाक्स के सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण बेटियों के लिए जो बयान दिया है, वह निंदनीय है। जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि संतोष वर्मा अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा विवादों में रहे हैं। समाज ने बताया कि वर्मा के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही, उन पर विशेष न्यायाधीश के नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर पदोन्नति लेने का आरोप भी है, जिसके चलते उन्हें निलंबित भी किया गया था। समाज का कहना है कि इतने बड़े पद पर बैठे अधिकारी द्वारा दिए गए बयान से पूरे ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों का अपमान हुआ है।
brahmin Samaj : जया शर्मा ने मांग की कि संतोष वर्मा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए। उनके विरुद्ध समाज का अपमान करने, समाज में वैमनस्य फैलाने, पद का दुरुपयोग करने और शासकीय कर्मचारी के रूप में संविधान की मूल भावना का अपमान करने के आरोप में कठोर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए। समाज ने फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलाने की भी मांग की। ब्राह्मण समाज ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि संतोष वर्मा के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो समाज उग्र आंदोलन करेगा। शुक्रवार दोपहर को सर्व ब्राह्मण समाज, बड़वानी द्वारा ‘आक्रोश वाहन रैली’ का आयोजन किया गया।
brahmin Samaj : यह रैली श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला, रानीपुरा से शुरू होकर जैन मंदिर चौराहा, झंडा चौक, रणजीत चौक और श्रीराम चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय बड़वानी पहुंची। श्री राम चौक पर संतोष वर्मा के पुतले पर चप्पलों की माला पहनाकर पुतला दहन किया गया और कलेक्टर कार्यालय में प्रशासन को विस्तृत शिकायत एवं ज्ञापन सौंपा गया। रैली में वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं के साथ अन्य सामाजिक संगठन भी शामिल हुए।













