Box Office : मुंबई। सिनेमाघरों में इस समय दो बड़ी फिल्में प्रदर्शन में हैं – ‘वॉर 2’ और ‘कुली’। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन कमाई के मामले में रजनीकांत की ‘कुली’ ऋतिक- जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से आगे निकलती नजर आ रही है।
Read More : राहुल गांधी को चुनाव आयोग की चुनौती : ‘7 दिन में सबूत दें या देश से माफी मांगें’
‘वॉर 2’ की कमाई:
ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने शुरुआत में धीमी कमाई की। पहले दिन फिल्म ने 51.5 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसमें बढ़ोतरी हुई और तीसरे दिन फिल्म ने 33.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। चौथे दिन तक इसकी कमाई लगभग 12 करोड़ रुपये रही। कुल मिलाकर ‘वॉर 2’ की अब तक की कमाई 155.33 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
‘कुली’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन:
रजनीकांत की ‘कुली’ ने पहले ही दिन 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें 44 करोड़ सिर्फ तमिल वर्जन से आए। तीसरे दिन फिल्म ने 39.5 करोड़ रुपये कमाए और चौथे दिन तक लगभग 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘कुली’ की कुल कमाई 172.47 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
Read More : इंदौर : संजय सेतु मंदिर की मूर्तियां नाले में फेंकने का मामला, बजरंग दल में आक्रोश
वर्ल्डवाइड कलेक्शन:
रजनीकांत की स्टारडम का जादू विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। सैकनिल्क के अनुसार, ‘कुली’ ने देश और विदेश मिलाकर तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया। यह तमिल फिल्म के लिए सबसे तेजी से 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी 215 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा है। इस टक्कर में साफ है कि कमाई और ग्लोबल रिस्पॉन्स दोनों में रजनीकांत की ‘कुली’ फिलहाल ‘वॉर 2’ से आगे है।











