बॉलीवुड हसीना की ज़िद : पति चाहता था पत्नी बने नोरा फतेही, न मानने पर भूखा रखकर करता था टॉर्चर…पढ़े पूरी स्टोरी

Parivesh
बॉलीवुड हसीना की ज़िद

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही जैसा दिखने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उसे रोजाना जबरदस्ती तीन घंटे वर्कआउट करने के लिए मजबूर करता था और ऐसा न करने पर उसे खाना भी नहीं देता था।

शिकायत के अनुसार, पति अपनी पत्नी से नोरा फतेही जैसी फिटनेस और फिगर की उम्मीद करता था। वह लगातार उसे वर्कआउट के लिए टोकता और दबाव डालता था। जब पत्नी थक जाती या वर्कआउट नहीं कर पाती, तो पति उसे भूखा रखकर सजा देता था।

यह मामला घरेलू हिंसा का एक असामान्य उदाहरण है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपने पति के व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न को लेकर पूरी जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *