Tuesday, August 18, 2026
Home Entertainment छोड़ो 2026! साल 2027 में साउथ फिल्में करेंगी धमाल, ये 5 मेगा...

छोड़ो 2026! साल 2027 में साउथ फिल्में करेंगी धमाल, ये 5 मेगा बजट पिक्चर्स फैन्स के लिए खास

साल 2027 में सिनेमा फैन्स के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी धमाल वाली रिलीज़ आने वाली है। बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, लेकिन 2027 में साउथ इंडस्ट्री का बोलबाला रहेगा।

1️⃣ अल्लू अर्जुन और एटली की नई फिल्म

अल्लू अर्जुन की 22वीं फिल्म पर काम चल रहा है। यह एक साइंस-फिक्शन एक्शन मेगा बजट फिल्म है, जिसमें उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म का बजट 800 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। ये फिल्म 2027 में रिलीज़ होने की संभावना है।

2️⃣ एस.एस. राजामौली की ‘वाराणसी’

राजामौली इस फिल्म पर काम कर रहे हैं जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये का है। RRR के बाद यह राजामौली की ग्रैंड प्रोजेक्ट है और इसे 2027 तक रिलीज़ करने की योजना है।

Read More : M.P News : भोपाल में बिजली कटौती जारी, 35 से ज्यादा इलाकों में छह घंटे तक होगी बाधा

3️⃣ जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’

प्रशांत नील के निर्देशन में जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन है। फिल्म का अधिकतर शूट हो चुका है और कुछ सीन विदेश में किए जाएंगे। इसमें अनिल कपूर भी नजर आएंगे। यदि 2026 में रिलीज़ नहीं हुई तो फिल्म 2027 की शुरुआत में आएगी।

4️⃣ प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’

प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में प्रभास का नया और दमदार लुक सामने आ चुका है।

5️⃣ अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की 23वीं फिल्म

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की नई 23वीं फिल्म का काम इस साल से शुरू होगा। मेकर्स इसे भी 2027 तक सिनेमाघरों में लाने की योजना बना रहे हैं।

साल 2027 में इन फिल्मों के रिलीज़ होने से सिनेमा प्रेमियों को साउथ फिल्मों का मेगा धमाका देखने को मिलेगा। आलम यह है कि इस साल सिनेमा हॉल में इन फिल्मों के लिए भारी भीड़ और उत्साह की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here