Blue Water : रायपुर में दर्दनाक हादसा : ब्लू वॉटर में नहाने गए दो स्कूली छात्र डूबे, SDRF की तलाश जारी

Blue Water : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एयरपोर्ट के पास स्थित ब्लू वॉटर में नहाने गए दो स्कूली छात्र डूब गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक दोनों छात्रों की तलाश जारी थी।

Read More : Chhattisgarh Rajat Mahotsav : नवा रायपुर में राज्योत्सव की चमक बढ़ाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल जारी

Blue Water : प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टाटीबंध के आठ छात्र शुक्रवार सुबह स्कूल बंक कर बाहर घूमने निकले थे। ये सभी छात्र मौज-मस्ती के लिए ब्लू वॉटर पहुंचे, जहां नहाते समय जयेश साहू और मृदुल वंजारिया नामक दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र कक्षा 10वीं के थे और उन्हें तैरना नहीं आता था।

Read More : IND vs AUS 2nd T20 : 17 साल बाद मेलबर्न में भारत का सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते जीता मैच….

Blue Water : घटना की जानकारी मिलते ही माना थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से भी दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है। वहीं, हादसे की खबर लगते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories