Friday, April 10, 2026
28.1 C
Raipur

AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद आज सड़कों पर BJP, दिल्ली से गुजरात तक कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का देशभर में प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस के AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी = गद्दार’ और ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ जैसे पोस्टर लेकर विरोध जताते नजर आए।

मुंबई में राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे

मुंबई के मुलुंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान RSS पर की गई टिप्पणी से जुड़े मामले में पेशी के लिए जा रहे थे।

सूरत और जम्मू-कश्मीर में भी विरोध

गुजरात के सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला जलाया। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

Read Moer  : Jabalpur Violence : सिहोरा में दो पक्षों में झड़प! अब तक 49 गिरफ्तार, ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल

AI समिट में क्या हुआ था?

20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के 15-20 कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर के साथ ‘PM is Compromised’ लिखा संदेश लेकर पहुंचे थे।

4 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं— कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव— को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और क्यूआर कोड स्कैन कर समिट में प्रवेश किया था।

FIR और गंभीर धाराएं

तिलक मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपों में आपराधिक साजिश, पब्लिक सर्वेंट पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा शामिल हैं।

भाजपा का तीखा हमला

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि यह पूर्व नियोजित साजिश थी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए AI का मतलब “एंटी-इंडिया” है और यह देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।राजनीतिक बयानबाजी के बीच यह मामला अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर : खजराना में आग का तांडव! तीसरी मंजिल पर फंसे 3 बच्चों को पुलिस ने बचाया

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के खजराना क्षेत्र में...

आतंकी देश पाकिस्तान, इजराइल को बता रहा कैंसर! Iran-US वार्ता से पहले बढ़ी टेंशन

इस्लामाबाद/तेल अवीव। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित सीजफायर...

PM मोदी पर हमले की साजिश नाकाम, बक्सर से 3 आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार के बक्सर जिले से...

MP IAS Transfer: 26 अफसरों के तबादले, भोपाल समेत कई जिलों में बड़ा फेरबदल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक...

Related Articles

Popular Categories