Tuesday, February 24, 2026
31.8 C
Raipur

बिलासपुर : क्रिकेट खेल रहे बच्चों से मारपीट, प्राचार्य ने बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित तिफरा की पुरानी पुलिस कॉलोनी के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि खेल के दौरान बच्चों की गेंद पास स्थित विवेकानंद स्कूल परिसर में चली गई थी, जिसे लेने पहुंचे बच्चों के साथ मारपीट की गई।

बॉल लेने गए थे बच्चे, विवाद ने लिया गंभीर रूप

प्रार्थिया प्रेम कुंवर जगत, निवासी पुरानी पुलिस कॉलोनी तिफरा, ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि उनका पुत्र वंश जगत अपने साथियों राजवीर उर्फ रॉकी, रिहान उरांव और राजीव बंजारे के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद स्कूल परिसर में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने पहुंचे, तभी विवाद शुरू हो गया।

Read More : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के इस जिले में लागू होगी पुलिस कमिश्नरेट, गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया बड़ा एलान

प्राचार्य और अन्य पर मारपीट के आरोप

शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में मौजूद प्राचार्य नामित विश्वकर्मा, युवराज और अन्य लोगों ने बच्चों से सवाल-जवाब करते हुए कथित तौर पर गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि वंश जगत को दीवार से पटककर मारा गया। वहीं अन्य बच्चों को हाथ-मुक्कों और एक पाइप से पीटे जाने की बात कही गई है।परिजनों का यह भी दावा है कि घटना के बाद बच्चों को कुछ समय तक स्कूल परिसर में रोके रखा गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG CRIME : पड़ोसी ने मां, बेटे और मासूम नाती को मौत के घाट उतारा, दो जिंदगी और मौत के बीच

CG CRIME : सारंगढ़–बिलाईगढ़ : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम...

C.G Budget 2026 : छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, सड़क, हवाई सेवा और बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री...

C.G Budget 2026 : महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ी सौगात, 1.72 लाख करोड़ का प्रावधान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री...

C.G News : छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पेश, ओपी चौधरी ने शायरी से की शुरुआत, किसानों और युवाओं पर फोकस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री...

Related Articles

Popular Categories