Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! रातभर कांबिंग गश्त में 126 वारंटी गिरफ्तार, होटल-ढाबों तक पहुंची टीम

बिलासपुर: जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने बड़े पैमाने पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई इस कार्रवाई में करीब 300 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। रातभर चले अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों, संदिग्ध ठिकानों, वारंटियों के घरों, होटल-ढाबों और सार्वजनिक जगहों पर व्यापक तलाशी ली गई।

एक ही रात में 126 वारंटी गिरफ्तार

पुलिस की सघन कार्रवाई का असर तुरंत दिखाई दिया। अभियान के दौरान कुल 126 वारंटियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 50 स्थायी वारंटी और 76 गिरफ्तारी वारंट से जुड़े आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे 11 आरोपियों को भी पकड़ने में सफलता मिली। इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई।

निगरानी बदमाशों पर भी कड़ी नजर

निगरानी सूची में दर्ज 41 बदमाशों के ठिकानों की जांच कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया। संदिग्ध पाए गए 10 व्यक्तियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं एक आरोपी के पास से धारदार हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read More : रायपुर नगर निगम की सख्ती! करोड़ों के बकायेदारों की संपत्तियां सील, 6 व्यावसायिक परिसर बंद

शराबी चालकों पर सख्त कार्रवाई

सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया। पिछले एक सप्ताह में 105 चालकों पर कार्रवाई की गई, जबकि हालिया रात्रि अभियान में 46 लोगों का चालान काटा गया।

दो दिनों में 150 से ज्यादा आरोपी गिरफ्त में

लगातार चल रही कार्रवाई के तहत बीते दो दिनों में 150 से अधिक गुंडे-बदमाशों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस की नागरिकों से अपील

एएसपी सिटी पंकज कुमार पटेल ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, फरार आरोपी या वारंटी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories