बिलासपुर | Bilaspur News : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालीपारा में पीएससी की कोचिंग के बहाने किराए पर कमरा लेकर रह रहे एक युवक की करतूतों का भंडाफोड़ हुआ है। सरगुजा के लखनपुर निवासी अर्श अली नामक युवक, जो खुद को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र बता रहा था, उसके कमरे में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। रविवार देर शाम मोहल्लेवासियों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ युवक के कमरे में दबिश दी, जहां वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला।
Bilaspur News : बताया गया कि पकड़ी गई युवती भी सरगुजा क्षेत्र की ही रहने वाली है। अर्श अली की गतिविधियों पर पहले से ही मोहल्ले वालों की नजर थी। आए दिन अलग-अलग लड़कियों का उसके कमरे में आना-जाना, शराब और संदिग्ध सामान देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन से संपर्क किया। जब पुलिस टीम और संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया।
Bilaspur News
पुलिस पूछताछ में अर्श अली ने पहले युवती को अपना दोस्त बताया, लेकिन दबाव बढ़ने पर उसे बहन बताने की कोशिश की। हालांकि, युवती और युवक के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया और युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अर्श अली लंबे समय से कोचिंग के नाम पर किराए पर कमरा लेकर अनैतिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस का कहना है कि युवक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी और शिकायतों के बाद कार्रवाई की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और हिंदू संगठनों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।













