Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Bilaspur News : रेप आरोपी थाने से फरार, लापरवाह दो आरक्षक सस्पेंड…

Bilaspur News : बिलासपुर। न्यायधानी में पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। कोनी थाने से बलात्कार और अपहरण के गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में तैनात दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

Bilaspur News : जानकारी के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसने हथकड़ी ढीली कर पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने ही थाने से भागने में सफलता हासिल कर ली।

इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत अलर्ट जारी कर शहर के सभी थानों को सूचना दी गई है। साथ ही आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories