Tuesday, April 7, 2026
27.2 C
Raipur

Bilaspur Gold Robbery Case : करोड़ों की स्वर्ण लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार; पहली डकैती में असफल होने पर बनाया नया गैंग, मुठभेड़ के बाद धराए लुटेरे

Bilaspur Gold Robbery Case : बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में हुई करोड़ों रुपये की लूट की गुत्थी सुलझा ली है। आईजी ने बिलासा गुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड दिल्ली का शातिर अपराधी विजय लांबा है। विजय ने अपने अंतरराज्यीय गैंग के साथ मिलकर 17 फरवरी की रात ज्वेलरी व्यवसायी संतोष तिवारी से करीब ढाई किलो सोना, साढ़े तीन लाख नकद और उनकी कार लूट ली थी।

वारदात और पुलिस की घेराबंदी

राजकिशोर नगर निवासी संतोष तिवारी मंगलवार रात अपनी दुकान बढ़ाकर घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने वैन अड़ाकर उन्हें रोका और मारपीट कर उनकी कार व जेवर लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पड़ोसी राज्यों को अलर्ट किया। उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस और सोनभद्र बॉर्डर पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी विजय लांबा और मोनू उर्फ राहुल के पैर में गोली लगी है।

पिछली विफलता से ली सीख, फिर बनाया नया गिरोह

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि विजय लांबा ने 19 दिसंबर को भी जबड़ापारा में लूट की कोशिश की थी, लेकिन वह विफल रहा। उस मामले में पुलिस ने उसके साथी को गिरफ्तार किया था, लेकिन विजय फरार हो गया। फरारी के दौरान वह शहर में ही छिपा रहा और दिल्ली, यूपी व राजस्थान के अपराधियों को बुलाकर एक नया ‘डेथ स्क्वाड’ तैयार किया।

गांजा तस्कर ने दिया भागने का रास्ता

लुटेरों को शहर से बाहर निकालने में सीपत क्षेत्र के एक गांजा तस्कर मोहम्मद इरफान ने अहम भूमिका निभाई। इरफान ने आरोपियों को अपनी देखरेख में अंबिकापुर बॉर्डर पार कराया, जिसके बदले उसे डेढ़ लाख रुपये दिए गए। पुलिस ने इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बरामदगी और गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • ढाई किलो सोना (कीमत करोड़ों में)

  • ₹1,46,000 नकद

  • 32 बोर का देसी पिस्टल और 315 बोर का तमंचा (जिंदा कारतूसों के साथ)

  • वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार

गिरफ्तार लुटेरे: विजय लांबा (दिल्ली), मोनू उर्फ राहुल (नोएडा), विनोद उर्फ बीनू (कोटा, राजस्थान), करीम खान (बरेली, यूपी) और इरफान अली (सीपत, बिलासपुर)।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 'ऑपरेशन...

Related Articles

Popular Categories