Friday, February 13, 2026
30.1 C
Raipur

Bihar CM Oath Ceremony : बिहार में नीतीश का कमबैक 10.0! आज शपथ ग्रहण, नई कैबिनेट में कौन बनेगा मंत्री? देखें लिस्ट

पटना: आज यानि 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में गुरुवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है। आज एनडीए गठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विशाल जनसभा, सुरक्षा के मजबूत इंतजाम और देशभर के बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भव्य बनाने वाला है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समारोह में पहुंच रहे हैं।

NDA मजबूत, नीतीश का भरोसा बरकरार
वहीं इस शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल गठन का सबसे बड़ा संदेश यही है कि—
नीतीश कुमार अभी भी बिहार की राजनीति के केंद्रीय चेहरा हैं,और एनडीए उनके नेतृत्व पर एकमत है।आज गांधी मैदान में उपस्थित नेताओं की भीड़ इस बात का प्रमाण होगी कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति और अधिक सक्रिय और तेज़ रहने वाली है।

मंत्रिमंडल का बंटवारा तय, BJP को मिला स्पीकर का पद
इसके साथ ही सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं के बाद अब मंत्रिमंडल बंटवारे की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार:

  • बीजेपी – 17 मंत्री + स्पीकर
  • जेडीयू – 14 मंत्री
  • एलजेपी (रामविलास) – 2 मंत्री
  • हम (HAM) – 1 मंत्री
  • RLM – 1 मंत्री

इस प्रकार देखा जाए तो एनडीए का एक मजबूत और संतुलित मंत्रिमंडल तैयार हुआ है। खास बात यह है कि इस बार विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का पद भी बीजेपी को दिया गया है।

जेडीयू से कौन-कौन?
जेडीयू क्वोटा से इन अनुभवी चेहरों को जगह मिलने की चर्चा है—
अशोक चौधरी, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी और मोहम्मद जमा खान।साथ ही 1–2 नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

बीजेपी की ओर से संभावित चेहरे
बीजेपी क्वोटा से इन नेताओं के नाम प्रमुखता में हैं—
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नीतिश मिश्रा, रेनू देवी, जिबेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, जनक राम, हरि सहनी और संतोष कुमार सिंह।इसके अलावा पार्टी कुछ नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में लाने की तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान बना हाइलाइट
शपथ समारोह के लिए पटना निकलने से पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार दौरे के दौरान उन्होंने देखा कि नीतीश कुमार के प्रति लोगों में जबरदस्त विश्वास और स्वीकार्यता है।उन्होंने कहा—“नीतीश जी का फिर से मुख्यमंत्री बनना जनता के भरोसे की जीत है। यह ऐतिहासिक है कि कोई नेता लगातार इतना जन समर्थन बनाए रखे।”

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

जेल में इमरान की हालत ख़राब! एक आंख की 85% रोशनी खत्म, कोर्ट ने किया कन्फर्म

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान...

आजाद हुए पप्पू यादव! कोर्ट ने दी सभी केसों में जमानत, जल्द बेउर जेल से रिहाई

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds