Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

Bihar News : बिहार चुनाव में ‘बुर्का बनाम घूंघट’ विवाद, मंत्री कृष्णनंदन पासवान का बयान गरमाया सियासत

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले प्रदेश में ‘बुर्का और घूंघट’ को लेकर नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। बीजेपी के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा है कि अगर मतदान के दौरान बुर्का पहनकर आने की अनुमति है, तो फिर घूंघट भी स्वीकार्य होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

दरअसल, बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने हाल ही में चुनाव आयोग की बैठक में यह मुद्दा उठाया था कि बुर्का में आने वाली महिलाओं के चेहरे की पहचान वोटर कार्ड से कराई जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी रहे। अब मंत्री पासवान ने इस पर समर्थन जताते हुए कहा, “अगर बुर्का चलेगा तो घूंघट भी चलेगा। दोनों में भेदभाव नहीं होना चाहिए।” उन्होंने यह बयान मोतिहारी में दिया।

Read More : MP News : रीवा में भू-माफिया विंड ग्रुप की नई करतूत, पहाड़िया गांव के शासकीय तालाब का कराया अनुबंध, ग्रामीणों में आक्रोश

पासवान ने कहा कि पार्टी की ओर से स्पष्ट मत है कि मतदान केंद्र पर किसी भी मतदाता की पहचान चेहरे से मिलान कराकर ही वोटिंग कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है, इसलिए पहचान की प्रक्रिया में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने बीजेपी पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया है। राजद और कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि ऐसे बयान समाज को बांटने वाले हैं और चुनाव से पहले माहौल भड़काने की कोशिश की जा रही है।

Read More : PGCIL Apprentice Recruitment 2025 : पावरग्रिड में 800 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज आखिरी मौका — जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह बयान किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि मतदान प्रक्रिया की शुचिता के लिए है। उनका तर्क है कि यदि बुर्का में महिलाओं की पहचान जरूरी है, तो परंपरागत घूंघट वाली महिलाओं की पहचान भी उसी तरह की जानी चाहिए।

चुनाव आयोग की ओर से अभी इस विवाद पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुद्दा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में धार्मिक प्रतीकों और पहचान को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विमर्श बन सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories