Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

Bihar NDA Manifesto : बिहार NDA का संकल्प पत्र जारी : रोजगार, विकास और महिलाओं पर फोकस; 25 बड़े वादे पर डाले नजर….

Bihar NDA Manifesto : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। पटना के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की ओर से 25 प्रमुख वादों की घोषणा की।

Bihar NDA Manifesto : इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान, ‘हम’ सुप्रीमो जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा समेत गठबंधन के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे, लेकिन संबोधन केवल डिप्टी सीएम ने किया। NDA के संकल्प पत्र के मुख्य आकर्षण और बड़े वादे इस प्रकार हैं:

READ MORE : Bihar Chunav में Gen Z की दस्तक, 25 से 30 साल के युवा बदलेंगे सियासी तस्वीर, मैथिली ठाकुर समेत ये चेहरे दिखा रहे दम…

रोजगार और सशक्तिकरण की गारंटी

1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार: NDA सरकार 1 करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखेगी।

ग्लोबल स्किलिंग सेंटर : हर जिले में मेगा स्किल सेंटर स्थापित कर बिहार को वैश्विक कौशल केंद्र बनाया जाएगा।

महिलाओं के लिए विशेष पहल:

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता राशि।

1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा।

‘महिला मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

अतिपिछड़ा वर्ग: विभिन्न व्यावसायिक समूहों को ₹10 लाख की सहायता दी जाएगी, तथा रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन होगा।

 किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि: किसानों को प्रति वर्ष ₹3,000, कुल ₹9,000 का अतिरिक्त लाभ।

एमएसपी पर खरीद: पंचायत स्तर पर सभी प्रमुख फसलों (धान, गेहूं, दलहन, मक्का) की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद सुनिश्चित।

कृषि में निवेश: एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश।

‘मत्स्य-दुग्ध मिशन’ से प्रत्येक मत्स्य पालक को ₹9,00050 का लाभ दिया जाएगा।

बुनियादी ढांचा और कनेक्टिविटी

बिहार गति शक्ति मास्टर प्लान: इसे प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके तहत 7 एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।

रेल और मेट्रो विस्तार: 3600 कि.मी. रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण, ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ और ‘नमो रैपिड रेल सेवा’ का विस्तार, तथा 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा की शुरुआत।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव 2025 के लिए चुनावी विज्ञापन और एग्जिट पोल पर रोक

नए शहर और एयरपोर्ट: पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, और ‘न्यू पटना’ में ग्रीनफील्ड शहर विकसित किया जाएगा।

‘सीतापुरम’: मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।

औद्योगिक क्रांति और न्यू-ऐज इकोनॉमी

₹1 लाख करोड़ का निवेश: ‘विकसित बिहार औद्योगिक मिशन’ के तहत औद्योगिक क्रांति लाई जाएगी।

AI हब और ग्लोबल वर्कप्लेस: बिहार को देश का AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हब बनाने के लिए ‘सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित होंगे। इसे ‘वैश्विक बैक-एंड हब’ और ‘ग्लोबल वर्कप्लेस’ के रूप में स्थापित किया जाएगा।

हब निर्माण: टेक्सटाइल, सिल्क, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना।

सामाजिक सुरक्षा एवं शिक्षा

मुफ्त लाभ: सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज और 50 लाख नए पक्के मकान दिए जाएंगे।

शिक्षा: सभी गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता और आधुनिक स्किल लैब की सुविधा।

एससी/एसटी छात्रों को प्रोत्साहन: उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह ₹2,000 दिए जाएंगे।

 चुनाव कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में (6 और 11 नवंबर) को होंगे, और इसके नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। NDA में 5 पार्टियां कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories