Saturday, March 28, 2026
35.1 C
Raipur

Bihar elections : नीतीश या तेजस्वी… 14 नवंबर को कौन होगा विजेता? दो चरणों में चुनाव, दांव पर है किसकी सियासत

Bihar elections : पटना। बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने दो चरणों में वोटिंग की घोषणा कर दी है—पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा 11 नवंबर को। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे, जो पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती का दिन भी है। इसी दिन यह भी तय होगा कि बिहार की सियासत में “चाचा” नीतीश कुमार का अनुभव भारी पड़ेगा या “भतीजा” तेजस्वी यादव का जोश रंग लाएगा।

Bihar elections : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करते हुए बताया कि इस बार बिहार से 17 नए इनिशिएटिव की शुरुआत हो रही है, जो आगे चलकर पूरे देश में अपनाए जा सकते हैं। इनमें SIR और 1950 वोटर हेल्पलाइन जैसी तकनीकी पहल शामिल हैं। आयोग ने इसे ‘मदर ऑफ ऑल इलेक्शन्स’ बताया है—यानी अबकी बार सिर्फ राजनीतिक दलों का नहीं, बल्कि खुद चुनाव आयोग का भी बड़ा इम्तिहान है।

Bihar elections : सीट बंटवारे पर फंसा पेच, उलझे NDA और महागठबंधन

Bihar elections : चुनाव कार्यक्रम तय हो चुका है लेकिन अब असली चुनौती दोनों प्रमुख गठबंधनों—NDA और महागठबंधन—के सामने सीट बंटवारे को लेकर है। पहले चरण की नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर और दूसरे चरण की 20 अक्टूबर है, यानी दोनों गठबंधनों के पास समय बेहद कम है।

Bihar elections : NDA की ओर से बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने गठबंधन दलों से बातचीत शुरू कर दी है। लेकिन एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने ज्यादा सीटों की मांग कर माहौल गर्मा दिया है। हालांकि अन्य घटक दलों की ओर से कोई खुला विरोध नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं तेज हैं।

Bihar elections : महागठबंधन में भी खिचड़ी पक रही, मुकेश सहनी ने ठोकी दावेदारी

Bihar elections : महागठबंधन ने भी सीट शेयरिंग को लेकर कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक की है। भले ही सीएम फेस को लेकर अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने खुद को उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार बताते हुए दावा कर दिया कि उनके लिए सीट तय है।

राहुल गांधी के आरोपों की अग्निपरीक्षा

इस चुनाव में कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के लिए भी यह एक तरह से ‘लिटमस टेस्ट’ है। हाल ही में राहुल ने चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर जो गंभीर आरोप लगाए थे, उनका असर और विश्वसनीयता भी इस चुनाव से तय होगी।

Bihar elections : महिला वोट और योजनाएं बनीं ताकत

Bihar elections : NDA की ओर से महिला मतदाताओं को साधने के लिए 10-10 हजार रुपये की योजना, युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं, और पटना मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को सामने रखा गया है। इससे नीतीश कुमार की अगुवाई वाला गठबंधन भरोसे की बात कर रहा है, वहीं महागठबंधन बदलाव की बात कर रहा है।

Bihar elections : काउंटडाउन शुरू, पर टकराव दिलचस्प

Bihar elections : बिहार चुनाव का मैदान पूरी तरह तैयार है। एक तरफ नीतीश कुमार की स्थिरता और विकास योजनाओं की झलक है, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव की आक्रामकता और युवा नेतृत्व की चुनौती है। अब देखना यह है कि 14 नवंबर को मतदाता किसे मौका देंगे—पुराने अनुभव को या नए जोश को। चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, और बिहार की सियासत एक बार फिर देशभर की नजरों में आ गई है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories