Bihar Election Result 2025 : रुझानों में NDA की आंधी और सुनामी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना…

Parivesh
Bihar Election Result 2025

Bihar Election Result 2025 : रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली भारी बढ़त पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Bihar Election Result 2025 : चौधरी ने NDA की बढ़त को महज परिणाम नहीं, बल्कि “आंधी और सुनामी” करार दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने NDA को आशीर्वाद दिया है, जो विकसित भारत की नींव डाल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता यह भली-भाँति समझ चुकी है कि भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार ही बेहतर सुशासन स्थापित कर सकती है, इसलिए उन्हें भारी आशीर्वाद मिल रहा है।

READ MORE : Bihar Election Result 2025 : बिहार में एनडीए की सरकार तय, जनता ने विकास चुना, कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष:

वित्त मंत्री ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के अभियान को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को ‘डूबती नाव’ बताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को ‘महठगबंधन’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी नकारात्मक एजेंडा लेकर जनता के बीच जाते हैं और अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिसका जवाब उन्हें जनता से मिल रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *