CG Latest News : बिना तलाक दूसरी शादी करना CMO को पड़ा भारी, जानें पूरा मामला…

Parivesh

जांजगीर। CG Latest News : जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को अपनी पत्नी से बिना तलाक लिए बेटी की उम्र की महिला से विवाह करना भारी पड़ गया है। मामला राज्य महिला आयोग तक पहुंचा, जहां सुनवाई के बाद आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जांजगीर कलेक्टर को CMO को निलंबित करने की अनुशंसा कर दी है। जल्द ही संबंधित अधिकारी को निलंबन पत्र जारी किया जा सकता है।

CG Latest News : राज्य महिला आयोग में हुई सुनवाई के दौरान पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले 15 वर्षों से अलग रह रहा है और ना तो भरण-पोषण देता है और ना ही तलाक लिया है। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी कर ली है और उस महिला से दो बच्चे भी हैं – जिनकी उम्र 16 और 3 साल बताई गई है। वहीं, पहली पत्नी से भी तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 41, 40 और 38 वर्ष है।

सुनवाई में मौजूद तीनों बच्चों ने भी पिता की उपेक्षा और मां के साथ किए गए अन्याय की जानकारी दी। हैरानी की बात यह रही कि दूसरी शादी करने वाली महिला उम्र में खुद बच्चों की बराबरी की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *