Bihar assembly elections : भोजपुरी की ‘सनी लियोनी’ सीमा सिंह का नामांकन रद्द, बिना लड़े मढ़ौरा सीट एनडीए के हाथ से गई

Bihar assembly elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए को बड़ा झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। निर्वाचन पदाधिकारी ने दस्तावेजों की जांच के दौरान गड़बड़ियां मिलने पर उनका नामांकन खारिज कर दिया। सीमा सिंह को एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा(आर) ने प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब उनके चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद यह सीट बिना लड़े ही एनडीए के हाथ से निकल गई।

Bihar assembly elections : सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर डांसिंग क्वीन मानी जाती हैं। वे अपनी ग्लैमरस अदाओं और दमदार डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी भी कहा जाता है। उन्होंने सुपरस्टार निरहुआ के साथ कई फिल्मों में काम किया है और फिल्म *निरहुआ रिक्शेवाला* के गाने *मिसिर जी तू तो बाड़ बड़ा ठंडा* से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी।

Bihar assembly elections : सीमा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और नवादा जिले के सौरव सिंह से उनकी शादी हुई है। उन्होंने अब तक 600 से अधिक फिल्मों में आइटम डांस किए हैं। सीमा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, बंगाली और राजस्थानी फिल्मों में भी काम किया है। उनकी हिट फिल्मों में *हम दो अंजाने* (2011), *छोड़ब ना संग तोहार* और *हिम्मतवाला* शामिल हैं।

Bihar assembly elections : ग्लैमर की दुनिया से निकलकर हाल ही में उन्होंने सियासत में कदम रखा था और चिराग पासवान की पार्टी से मढ़ौरा सीट का टिकट हासिल किया था। लेकिन नामांकन रद्द होने के बाद उनका चुनावी सफर शुरू होने से पहले ही थम गया है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories