Bihar Elections 2025 : चिराग पासवान की पार्टी को बड़ा झटका, मढ़ौरा से एनडीए उम्मीदवार का नामांकन अमान्य

VIKASH KHALKHO

पटना| बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, सीमा सिंह के नामांकन पत्र की जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां पाई गईं, जिसके चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन अमान्य घोषित किया। उनके नामांकन रद्द होने के बाद मढ़ौरा सीट पर एनडीए की स्थिति कमजोर मानी जा रही है।

Read More : BIG Breaking : हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भीषण आग, सभी उड़ानें रद्द

मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण में मतदान होने वाला था और यहां एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना थी। अब यह मुकाबला आरजेडी और जनसुराज पार्टी के बीच देखने को मिलेगा। मढ़ौरा के आरजेडी प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

सीमा सिंह की राजनीति में एंट्री
सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था। चुनावी शपथपत्र के मुताबिक, सीमा सिंह नौवीं कक्षा पास हैं और उन्होंने वर्ष 1999 में ठाणे, महाराष्ट्र स्थित द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल, डोंबिवली से 9वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

Read More : Jharkhand : रांची पुलिस का विशेष अभियान : गैंगस्टर नेटवर्क का बड़ा खुलासा, हथियार और वाहन जब्त

चुनावी परिदृश्य
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। एनडीए ने सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जेडीयू और बीजेपी ने 101-101 सीटों पर, एलजेपी (रामविलास) ने 29, और हम पार्टी और आरएलकेजे ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

इस घटनाक्रम से एनडीए गठबंधन की रणनीति पर असर पड़ने की संभावना है और मढ़ौरा सीट पर मुकाबला अब और रोचक हो गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *