Friday, March 27, 2026
29.2 C
Raipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा में भू-राजस्व कानून में बड़ा बदलाव : अब नहीं होगी 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री, पढ़े पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा : छत्तीसगढ़ विधानसभा में भू-राजस्व से जुड़े एक अहम विधेयक को पारित किया गया, जिससे प्रदेश के जमीन रजिस्ट्री नियमों में बड़ा बदलाव आ गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा पेश किए गए “छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025” के माध्यम से अब प्रदेश में 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा : यह संशोधन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के उस फैसले को पलटता है जिसमें 5 डिसमिल से कम कृषि भूमि की रजिस्ट्री को अनुमति दी गई थी। मंत्री वर्मा ने सदन में कहा कि पिछली सरकार के दौरान धड़ल्ले से इस तरह की रजिस्ट्री से अवैध प्लॉटिंग बढ़ी और कई क्षेत्रों में विवाद की स्थिति बनी। अब नए नियम के तहत यह रजिस्ट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी, लेकिन यह संशोधन शहरी क्षेत्रों में लागू नहीं होगा, क्योंकि शहरों में पहले से ही कृषि भूमि डायवर्टेड मानी जाती है।

जियो-रेफरेंसिंग मैप को कानूनी मान्यता

विधानसभा में एक और महत्वपूर्ण संशोधन धारा 107 में किया गया, जिसमें जियो रिफरेन्सिंग आधारित डिजिटल नक्शों को कानूनी मान्यता दी गई है। इससे सीमांकन और बंटवारे के विवादों पर रोक लगेगी। डिजिटल नक्शे के आधार पर अब बंटवारा और अन्य भू-राजस्व कार्य होंगे।

बिल्डर्स की मनमानी पर भी रोक

विधेयक में कॉलोनी डेवलपरों को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। अब अगर कोई बिल्डर फ्लैट बनाता है, तो फ्लैट के साथ-साथ कॉमन एरिया की जमीन – जैसे गार्डन, रोड, मंदिर आदि – समानुपातिक रूप से क्रेताओं के नाम पर दर्ज होगी। पहले इन हिस्सों को बिल्डर कॉम्प्लेक्स या दुकान बना कर बेच देते थे।

पट्टा अधिकार की सीमा बढ़ाई गई

सरकार ने एक और विधेयक पास किया – छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार (संशोधन) विधेयक 2025। इसके अंतर्गत अब EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए वार्षिक आय की सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपए कर दी गई है। इससे अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। यह संशोधन भू-राजस्व कानून को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और आमजन के हित में बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories