जबलपुर। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जिला अदालत ने तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें 12 नवंबर को हाज़िर होने के निर्देश दिए हैं। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति और जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों से जुड़ा है।
क्या है मामला?
संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी एवं स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य राम प्रकाश अवस्थी ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) की अदालत में परिवाद दायर किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने शंकराचार्य को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है।
Read More : Singrauli : जियावन पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा
आरोप:
-
शंकराचार्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गौ हत्यारा” कहने का आरोप।
-
राष्ट्रपति के आदेशों पर सवाल उठाने का आरोप।
-
स्वामी रामभद्राचार्य को नेत्रहीन और विकलांग कहने का आरोप।
-
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप।
Read More : I Love Mohammed banner : कटनी में ‘I Love मोहम्मद’ का बैनर लगा, अल्फ़्रड गंज में मचा हंगामा
परिवाद में आशंका जताई गई है कि शंकराचार्य के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। JMFC कोर्ट ने कहा कि शंकराचार्य पर लगे आरोप पाँच साल से अधिक सजा वाले अपराध की श्रेणी में आते हैं, लिहाजा उनका पक्ष सुनना जरूरी है।











