इंदौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई : इंदौर। ईडी (Enforcement Directorate) ने गैर-कानूनी डब्बा ट्रेडिंग और ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के आरोप में कांग्रेस नेता विशाल गोलू अग्निहोत्री सहित अन्य 6 लोगों की संपत्ति को अटैच किया है।
इंदौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई : अधिकारियों ने बताया कि अटैच की गई संपत्ति में फ्लैट, कृषि भूमि, प्लॉट, विदेशी घड़ियां और नगदी शामिल हैं। यह कार्रवाई दिसंबर 2024 में इंदौर में गोलू अग्निहोत्री के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद की जांच के परिणामस्वरूप की गई है।
ईडी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।











