Bhopal Triple Talaq : भोपाल : राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी में तीन तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है…जानकारी के अनुसार, एक युवती पति से विवाद होने के बाद अपने मामा के घर आई हुई थी…उसका पति वहां पहुंच गया…बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पत्नी के मामा के घर पहुंचा…जिससे महिला घबरा गई और उसने डर के मारे दरवाज़ा बंद कर लिया.
Bhopal Triple Talaq : आरोपी ने दरवाज़े के बाहर खड़े होकर अपनी पत्नी को तीन बार “तलाक” बोलकर तलाक दे दिया…घटना से घबराई महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…शिकायत के आधार पर शाहजहाँनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…साथ ही, पुलिस ने उसकी लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है.
Bhopal Triple Talaq : पुलिस का कहना है कि महिला के माता पिता नहीं है और वह आपने मामा के यहाँ आकर रहने लगी थी…इस मामले की जांच की जा रही है…प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था…फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।











