भोपाल। राजधानी भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में जिला समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ समिति के प्रदेश संयोजक और जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे।
प्रवीण सक्सेना ने बताया कि यह बैठक हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद संगठन सृजन अभियान के तहत बुलाई गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिलों में समन्वय समिति को सक्रिय करना और संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करना था।
Read More : Sehore : मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, एक बीएलओ निलंबित, पांच को कारण बताओ नोटिस
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के गठन का प्रारूप, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने इस प्रक्रिया में अपनी राय और सुझाव साझा किए।
प्रवीण सक्सेना ने कहा कि यह बैठक संगठन को मजबूत बनाने और सभी कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी पदाधिकारी मिलकर संगठित रूप से कार्य करेंगे।
Read More : Navratri 2025 Kanya Pujan : जानें कन्याओं की उम्र के अनुसार महत्व, शुभ मुहूर्त और पूरी पूजा विधि
समिति ने यह भी तय किया कि आगामी समय में जिलों में समन्वय समिति की सक्रियता बढ़ाने के लिए नियमित बैठकें और अभियान चलाए जाएंगे, जिससे स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत हो सके।
बाइट – प्रवीण सक्सेना, जिला अध्यक्ष, भोपाल: “सभी पदाधिकारियों ने अपनी राय दी और यह तय किया गया कि हम सब मिलकर संगठित रूप से सभी कार्यों को गति देंगे।”











