Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Bhopal School Van Accident : मानसरोवर स्कूल वैन लोडिंग ऑटो से टकराई,...

Bhopal School Van Accident : मानसरोवर स्कूल वैन लोडिंग ऑटो से टकराई, 4 बच्चे घायल….

0
129
Bhopal School Van Accident
Bhopal School Van Accident

Bhopal School Van Accident : भोपाल। राजधानी के कोलार रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मानसरोवर स्कूल की बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर एक लोडिंग ऑटो से जा टकराई। हादसे में वैन सवार चार बच्चों को चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Bhopal School Van Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्कूल वैन चालक रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे लोडिंग ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

READ MORE : Rewa Crime News : जमीन के लिए खून के रिश्ते शर्मसार : छोटे भाई ने लाठियों से किया बड़े भाई पर जानलेवा वार…

सूचना मिलते ही चूनाभट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here