Thursday, February 12, 2026
29.1 C
Raipur

Attack on inspector : भोपाल में दरोगा पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात — कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Attack on inspector : भोपाल। राजधानी में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने वार्ड क्रमांक 10 में तैनात एक दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, दरोगा अपने कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी रास्ते में आरोपी मनीष और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। गाली-गलौज के बाद बदमाशों ने दरोगा पर हमला कर दिया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

Attack on inspector :
दरोगा ने बताया कि हमलावरों ने उन पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए। मौके से आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों का इलाके में आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहजहानाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को भेजा गया है।

Attack on inspector :
एसीपी अनिल वाजपेई ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds