भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें यूनिवर्सिटी परिसर में विस्फोटक रखने और तय समय पर ब्लास्ट करने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए।
सुरक्षा के मद्देनजर परिसर कराया गया खाली
धमकी मिलने के बाद एहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली करा लिया गया। छात्रों, डॉक्टरों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके। मौके पर पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंचकर जांच में जुट गईं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/19/peoples-univercity-bomb-email-letter-2026-02-19-11-26-38.jpg)
ईमेल में गंभीर हमले की चेतावनी
धमकी भरे संदेश में कथित तौर पर सायनाइड युक्त बम, आत्मघाती हमले और बड़े विस्फोट जैसी बातों का जिक्र किया गया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय आतंकी हमले जैसे परिदृश्य का उल्लेख कर भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ईमेल की तकनीकी जांच कर भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।
Read More : M.P News : इंदौर एयरपोर्ट गेट के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
सर्च ऑपरेशन और निगरानी तेज
पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
अफवाहों से बचने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की वास्तविकता स्पष्ट हो पाएगी।











